भदोही, सितम्बर 11 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं। 14 सितंबर को पड़ने वाले तीज पर्व को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। बाजारों में रात्रि 11 बजे तक पूजा और श्रृंगार सामानों की खरीद हो रही है।तीज को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, साड़ी समेत श्रृंगार के अन्य सामान की खरीदारी कर रही हैं। हरतालिका तीज को लेकर ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, जंगीगंज, महराजगंज, दुर्गागंज, औराई, बाबूसराय, सुरियावां, चौरी व मोढ़ समेत समस्त बाजारों में रात्रि नौ से 11 बजे तक लोग त्योहारी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। यह भी पढ़...