Bhadoni News: हत्या का प्रयास करने वाला वांछित गिरफ्तार
भदोही, अगस्त 2 -- Bhadoni News: भदोही। दो माह पूर्व चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास चाकू से प्रहार कर हत्या का प्रयास करने के मामले में एक वांछित को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर ली। चौरी पुलिस की माने तो 25 मई को शाम सात बजे परवेज आलम का भतीजा अपने स्कूल के साथी निजान के साथ चौरी बाजार जा रहा था। वह जैसे ही परसीपुर स्टेशन के पास पहुंचा पुराने विवाद को लेकर अभियुक्तगण ने चाकू दिखाते हुए गाली देने लगे थे। विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया गया था। चाकू से पीड़ित के सीने में गंभीर चोट लग गया था। मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस टीम ने अभियुक्त को उदार धाम मंदिर पल्हैया के पास से गिरफ्तार कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.