भदोही, अगस्त 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सड़कों पर भ्रमण कर रहे आवारा मवेशी आए दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। नगरीय इलाका हो या ग्रामीण अंचल हर तरफ चार-छह की संख्या में छुट्टा पशु घुम रहे हैं। इससे जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। वहीं, आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।कई स्थानों पर आवारा पशु राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या के स्थायी समाधान को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। सड़कों पर झुंड में घूमने वाले पशु अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और कई बार दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: हाईवे से लेकर खेतों तक आवारा गोवंश का डेरा विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लि...