Bhadoni News: सड़क मरम्मत कार्य का चेयरमैन किए शुभांरभ
भदोही, सितम्बर 21 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित वार्ड नंबर छह नयागंज मुहल्ले में सोमवार को सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ चेयरमैन सुरियावां विनय चौरसिया ने किया। स्थानीय लोगों ने नगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि सड़क की दोनों पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में करीब तीस लाख की लागत से उक्त वार्ड में सात सौ मीटर लंबाई में मरम्मत कार्य कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया जा चुका है कि वह मानक के अनुसार ही मरम्मत कार्य कराएं। जांच में किसी स्तर से कमी मिली तो कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई होना तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.