Bhadoni News: सड़क की पटरी पर वाहन खड़ा होने से परेशानी
भदोही, सितम्बर 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर में सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पटरी पर अतिक्रमण से आए दिन जाम के झाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पटरी कारोबारी और बाइक सवारों में आए दिन विवाद हो रहा है। भदोही-गोपीगंज मार्ग पर स्थित नगर पंचायत ज्ञानपुर की पटरी काफी दिन से अतिक्रमण की चपेट में फंसी है। सब्जी-फल विक्रेता पटरी पर बिक्री वाला सामान रख रहे हैं। बाइक सवार भी मनमाने ढंग से मोटरसाइकिल खड़ी कर दे रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक दिन शाम ढलते ही जाम की विकट समस्या खड़ी हो जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.