भदोही, जुलाई 19 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित दाल मंडी से इंदिरा नगर जाने वाली मार्ग पर अवैध कब्जा होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पटरी दुकानदारों और खरीदारी करने आए ग्रामीणों से आए दिन विवाद हो रहा है। मनबढ़ दुकानदार बाइक सवारों से मारपीट करने पर आमदा हो जाते हैं। स्थानीय लोगों की माने तो दाल मंडी-इंदिरा नगर मार्ग पर करीब पांच सौ मीटर लंबाई में अतिक्रमण हो गया है। दुकानदार सड़क की पटरी पर बाल्टी, पंखा-कूलर रखने के साथ ही टिन शेड रखकर अतिक्रमण कर लिए हैं। शाम को दूर-दराज से खरीदारी करने आए बाइक सवार पटरी पर रखे समाना के संपर्क में आए नहीं कि मनबढ़ दुकानदार मारपीट करने पर आमदा हो जाते हैं। बार-बार मांग के बावजूद इस तरफ ध्यान न दिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।

हिंदी हि...