Bhadoni News: स्व-गणना के प्रति निकली गई जागरूकता रैली
भदोही, नवम्बर 16 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में रविवार को खमरिया स्थित रामजीवन लाल इंटर कालेज से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने भ्रमण कर जन-जन को स्व-गणना के प्रति जागरूक किया। रैली को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल झंडी दिखाकर रवाना किए। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि रैली के माध्यम से नागरिकों को जनगणना-2027 के महत्व, स्व-गणना की प्रक्रिया एवं निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी दी गई। बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना अभियान संचालित होगा। इस अवधि में नागरिक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर स्वयं अपने परिवार एवं मकान से संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: डिजिटल जनगणना का दूसरा चरण आज से स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.