भदोही, अक्टूबर 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में शासन से स्वीकृति होने के साथ ही बजट आते ही स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास और निर्माण कार्य कराए जाएंगे। संसाधनों का विस्तार होने के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी होगा। प्रदेश के 58 जिला मुख्यालय के नगर पंचायतों में ज्ञानपुर का चयन हुआ है। नगर के 11 वार्डों में आठ करोड़ रुपये से नाली, इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था, नया कार्यालय का कार्य कराया जाएगा। नगर पंचायत द्वारा शासन को पूर्व में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद स्वीकृति आते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावां डिजिटल गवर्नेन्स, ई-सेवाओं और तकनीकी समाधान को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे नागरिक सेवाएं अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेंगी। चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश प...