भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर। नगर पंचायत ज्ञानपुर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति चालू होने के बावजूद भी स्ट्रीट लाइट खराब होने से कई स्थानों पर अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में खराब स्ट्रीट लाइट बदलने की मांग बार-बार की जा रही है, लेकिन संज्ञान में न लिया जाना गंभीर चिता का विषय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...