Bhadoni News: स्टेशन मार्ग पर जमा गंदा पानी से बढ़ी परेशानी
भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जंगीगंज रेलवे स्टेशन पर जमा बारिश का गंदा पानी परेशानी का सबब बना हुआ है। घर से स्कूल को निकले छोटे बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। दिन में तो किसी तरह लोग अवागमन कर ले रहे हैं, लेकिन रात्रि में इधर से होकर गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। जंगीगंज रेलवे स्टेशन मार्ग पर कई स्कूल संचालित हो रहे हैं। घर से तैयार होकर निकले साइकिल सवार बच्चे अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। मंगलवार की रात्रि में हुई बरसात से गंदा पानी जर्जर मार्ग पर जमा हो गया है। करीब सौ फीट तक दूषित पानी जमा होने से साइकिल व बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। बार-बार मांग के बावजूद उपेक्षित मार्ग की तरफ ध्यान न दिया जाना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में सड़क मरम्मत कराने के साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.