भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अछवर के पास शुक्रवार को बाइक की चपेट में आया एक बच्चा घायल हो गया। घायल का उपचार महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में कराया गया। मोटरसाइकिल की चपेट में आए छात्र का पैर टूट गया। बच्चे को धक्का मारते ही बाइक सवार भाग निकला। बताया जाता है कि आठ वर्षीय आदित्य गौतम पुत्र सतोष प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने आया था। दोपहर में छुट्टी होने पर वह स्कूल के पास ही खेलने को निकला था कि नर्सरी लादकर जा रहे एक मोटरसाइकिल ने धक्का मार दिया। बाइक की चपेट में आए बच्चे का पैर टूट पड़ा। धक्का मारने के बाद बाइक सवार भागने में सफल रहा। दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लेकर आए। तेज गति से चल रहे बाइक सवार आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।बीडीएच 11...