भदोही, जुलाई 4 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में गृहकर (हाउस टैक्स) जमा कराने को लेकर सख्ती बढ़ती जा रही है। करीब दस लाख रुपया गृहकर बकाया वसूली के लिए नपं द्वारा शीघ्र ही सौ बड़े बकाएदारों को आरसी जारी की जाएगी। वसूली को लेकर सख्ती बढ़ती ही बकाएदारों की बेचैनी बढ़ने लगी है। पूर्व में तीन सौ बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें दो सौ लोग पूरा या आधा बकाया जमा कर दिए हैं। जबकि सौ लोग ऐसे हैं, जो कुछ जमा नहीं किए हैं, उनसे वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: राजस्व वसूली अभियान में 1.60 लाख रुपये जमा, बकायेदारों को कार्रवाई की चेतावनीगृहकर वसूली की प्रक्रिया नपं कर्मचारी घर-घर दस्तक देकर बकाया वसूली कर रहे हैं। आरसी जारी होने के बाद भी बकाएदार हाउस टैक्स जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ स...