भदोही, जुलाई 21 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के सीखापुर गांव में सैकड़ों बीघा खेत नहर के पानी से जलमग्न हो गया। खेतों में तीन से चार फीट गहरा पानी जमा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जलजमाव से धान फसल का पौधा भी सड़ने की चिंता कृषकों को सताने लगी है। सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भरना कृषकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।किसानों की माने तो धान फसल की सिंचाई के लिए नहर का गुलाबा खोला गया था। लेकिन नहर के पानी का फोर्स इतना ज्यादा थ कि अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। देखते ही देखते सैकड़ों बीघा खेतों में तीन से चार फीट गहरा पानी जमा हो गया है। यह भी पढ़ें- मोहाना का भी बढ़ा जलस्तर, बढ़ी धड़कनें कुछ स्थानों पर तो तालाब और गड्डे भी पूरी तरह भर गए हैं। धान फसल की सिंचाई के लिए नहर में पर्याप्त पानी छोड़ा गया है। ऐसे में किसान नहर को ...