भदोही, सितम्बर 7 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय जोरई में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यअतिथि रहे जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने किया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने मुख्यअतिथि समेत अन्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान जिला प्रभारी ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता से सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एक माह तक घर-जाकर योजनाएं बताएंगे भाजपा कार्यकर्ता स...