भदोही, अगस्त 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के छितनी तालाब स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को रुद्राभिषेक का आयोजन सुबह किया गया। उसके बाद दोपहर बाद शोभा यात्रा निकाली गई। सावन माह के अंतिम बुधवार को उक्त मंदिर में सुबह पांच बजे से 51 पार्थिव शिवलिंग की पूजा की गई। लोगों ने महादेव को नमन किया। साथ ही शहर एवं जिले संग देश की खुशहाली को प्रार्थना किया गया। महादेव भक्तों में आयोजन को लेकर उत्साह नजर आ रहा था। ऐसे में सुबह से ही बड़ी संख्या में वहां पर लोग पहुंच गए थे। मंदिर के पुजारी राहुल पांडेय और रोहित गुप्ता ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद नर्मेदेश्वर महादेव मंदिर से भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई भोलेनाथ की विशेष पूजा धूप एवं उमस के बाद भी बड़ी संख्या में श...