भदोही, सितम्बर 26 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के रैमलपुर गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार की शाम सुदामा चरित्र की कथा सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। पंडित प्रमोद शास्त्री जी महराज ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। इस दौरान कहा कि भगवान अपने प्रभाव से नहीं वरन् अपने स्वभाव से पूज्य होते हैं। श्रीकृष्ण का प्रभाव तो जगविदित है। वह कभी असुरों का विनाश क्षणमात्र में कर देते हैं तो कभी विराट रुप लेकर अर्जुन का मोह भंग करते हैं। परन्तु उनका स्वभाव तो और भी विचित्र है। वह भक्तों का स्वयं पूजन करते हैं। अयाचक को सर्वस्व दे देते हैं। सुदामा जी के दो मुठी चूडे(चावल) के बदले दो लोक की सम्पत्ति प्रदान करते हैं। कहा कि संसार में सबसे कुछ न कुछ सीखनें को मिलता है। सबको अपने से श्रेष्ठ समझना चाहिए। नवयोगेश्वरों की कथा में भक...