भदोही, अगस्त 2 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचालित कुल बीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हआ। स्वास्थ्य मेले में कुल 1265 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मौसमी बीमारी से पीड़ित ज्यादा मरीज इलाज को आए। स्वास्थ्य परीक्षण संग जरूरी दवाइयां भी मरीजों को दी गई। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि जिले के समस्त पीएचसी में प्रत्येक रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन होता है। मौसम में उतार-चढ़ाव होने के कारण मेले में मौसम बीमारी से ग्रसित ज्यादातर मरीज पहुंचे। इसमें सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार के मरीज सबसे अधिक रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1659 मरीजों को मिला उपचार और सलाह जिन्हे जांच पड़ताल करके चिकित्सकों ने दवा उपलब्ध कराई। कुल 1265 मरीजों ने स्वास्थ्य...