भदोही, अक्टूबर 30 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सात सूत्रीय मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सभासदों ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की जाए। सभासदों संग गलत व्यवहार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग प्राथमिकता से की जाए। इस दौरान सभासदों ने कहा कि बोर्ड बैठक से पूर्व नगर पंचायत कार्यालय में सीसीटीवी केमरा लगाया जाए। ताकि किसी तरह की कोई घटना घटित हो तो उससे बचा जा सके। आए दिन कार्यालय में सभासदों को गाली दी जा रही है। हम लोगों को हटाने के लिए बल का प्रयोग हो रहा है। बोर्ड की बैठक में जबरन बहुमत के आधार पर प्रस्ताव दर्ज न कराकर एक पक्षीय मनमाने ढंग से नियमावली के विरुद्ध सादे कागज पर प्रस्ताव लिखकर बाद में बोर्ड प्रस्ताव के रजिस्टर पर कार्ययुकत पुस्तिका में अपने मर्...