भदोही, अक्टूबर 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में सातवें दिन शनिवार को माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि का विधिवत पूजन हुआ। मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह शाम भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सातवें दिन बड़े पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विधिवत पूजन किया गया। बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इनका रूप भयंकर है, लेकिन ये  अपने भक्तों को शुभ फल देने वाली हैं, इसलिए इन्हें शुभंकारी भी कहा जाता है। इस दिन लाल या ग्रे (स्लेटी) रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- सातवें नवरात्र पर हुई मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना पूजा स्थल को गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें। मां कालरात्रि की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर...