Bhadoni News: साइबर फ्रॉड कर निकाली रकम, केस दर्ज
भदोही, सितम्बर 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर फ्रॉड के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक, शिकायतकर्ता संतोष कुमार सिंह के बैंक खाते से गत माह 25 अगस्त की रात साइबर ठगी के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 1.82 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने मामले की सूचना साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 पर भी दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर निरीक्षक को विवेचना सौंपी है। पुलिस द्वारा साइबर ठगी में इस्तेमाल खातों और लेन-देन की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 22 लाख की ठगी की रकम की ट्रेल तीन राज्यों में पहुंची, कड़ियां जोड़ रही पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.