भदोही, अगस्त 27 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर से सटे सर्रोई-अहरा मार्ग की हालत इन दिनों खस्ताहाल है। इसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत की मांग को लेकर संबंधित अफसरों एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में रोष है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग की ओर से भदोही-मिर्जापुर मार्ग स्थित सर्रोई बाजार से अहरा तक मार्ग का निर्माण दशकों पहले कराया गया था। मरम्मत के अभाव में इन दिनों सर्रोई-अहरा मार्ग की हालत जर्जर और दयनीय है, जिस पर मरम्मत के अभाव में यात्रा करना खतरनाक हो गया है, जिससे विद्यार्थियों, महिलाओं, मजदूरों और बुनकरों को आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। इस सड़क की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। इस मार्ग पर आवा...