भदोही, जुलाई 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। लेखपाल संघ का मंडलीय समीक्षा बैठक मंगलवार को तहसील सभागार ज्ञानपुर मे हुई। इसमें चार सूत्रीय मांग को लेकर पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई। लेखपाल के समस्याओं पर चर्चा करते हुए त्वरित निस्तारण की मांग की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों और आंदोलन एवं संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करते हुए विचार-विमर्श किया गया। संवर्ग की लंबित मांग एवं पत्राचार की समीक्षा की गई। जिला एवं तहसील स्तर पर विभागीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी निराकरण को सुझाव दी गई। संघ के बकाया सदस्यता शुल्क एवं अन्य देयकों की अदायगी की समीक्षा हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लवकुश तिवारी, जिला मंत्री रिशुन यादव, रजनीश बघेल, सर्वेश शुक्ला, अमर कुशवाहा, आनंद कश्यप, श्रवण शुक्ला आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...