भदोही, जुलाई 31 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में हाइवे पर बना फ्लाईओवर इन दिनों बारिश होने पर झरना बन गया है। मानसून के पूर्व फ्लाईओवर पर बने नाली एवं लगी जाली की सफाई न कराए जाने से पहलवान बीर मंदिर से लेकर गिराई पेट्रोल पंप तक दिक्कतें हैं। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हर माह देख-रेख तथा मेंटेनेस के नाम पर लाखों रुपए खर्च करता है। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग को गत वर्षों में केंद्र सरकार ने सिक्स लेन कराने का काम किया था। साथ ही नाम बदल कर एनएच-19 कर दिया था। उस दौरान नगर में फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था। उस पर बनाई गई सड़क पर जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है। जल निकासी के लिए पाइप के साथ पिलर के सहारे मोटी पाइप लगाया गया है। लेकिन देखरेख तथा मेंटेनेस के जिम्मेदार की लापरवाही से समय पर उसकी सफ...