भदोही, सितम्बर 1 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटरमीडिएट कालेज में सोमवार को प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय मुख्य अतिथि रहे। बरसात के कारण वे करीब दो बजे के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी एवं उनके नेता रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज के हित की बात करने वाली सपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा उपेक्षा समाज ने झेली। जिस सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाई गई, आज उसी विचारधारा से जुड़े लोग भगवान श्रीराम के भक्त बनने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी भक्ति को समझने की जरूरत है, क्योंकि कई बार यह भक्ति नहीं बल्कि 'मतलब की भक्ति' होती है और मतलब निकल जाने के बाद कुछ भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक...