भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। क्षेत्राधिकारी कार्यालय भदोही में तैनात 34 वर्षीय जवान राजकुमार भारती की सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के बाद विभाग में सियापा छा गया। रात में ही शव को पोस्टमार्टम कराते हुए सुबह अंतिम विदाई में पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी समेत अफसरों ने शव को कंधा दिया। उधर, दुखद खबर के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। सूबे के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिद्धाऐहलासपुर गांव निवासी दर्शन प्रसाद के बेटे राजकुमार भारती की पुलिस में भर्ती 2016 में हुई थी। इधर, कई वर्षों से वे भदोही तहसील स्थित सीओ कार्यालय में तैनात थे। यह भी पढ़ें- Mau News: मृत सिपाही का शव घर पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम सोमवार को वह ड्यूटी पर थे। देर शाम को किसी काम से बाइक लेकर मोढ़ बाजार की ओर गए थे। रात में कर...