Bhadoni News: सड़क मरम्मत की मांग को लेकर धरना
भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के इंद्रामिल ओवरब्रिज से लेकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर है। मार्ग मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उक्त सड़क डिग्री कालेज से ओदारनाथ महादेव मंदिर से होकर मानिकपुर-उगापुर मार्ग को जोड़ती है। वर्षों से मार्ग मरम्मत ना होने के कारण जगह-जगह गड्ढों के कारण आवागमन में दिक्कतें होती हैं। कई बार अफसरों को अवगत कराया गया, लेकिन मामले का संज्ञान नहीं लिया गया। ऐसे में विरोध प्रदर्शन ही रास्ता बचा था। इस मौके पर चंद्रेश तिवारी, सुरेश यादव, दिग्विजय सिंह पाल, गंगेश तिवारी, जीतेन्द्र पाण्डेय, विश्वद्वीपश दुबे, आकाश यादव, अखिलेश यादव, आशुतोष राय आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: गड्ढों में पानी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.