Bhadoni News: सड़क पार कर रही दो महिलाएं घायल
भदोही, अगस्त 24 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के गोपीगंज-मीरजापुर मार्ग स्थित काली देवी बस स्टैंड के पास सोमवार को हादसा हो गया। सड़क पार कर रहीं दो महिलाएं बाइक के धक्के से घायल हो गईं। इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। 40 वर्षीय रानी देवी पत्नी विजय निवासी काली देवी मोहाल एवं 45 वर्षीय बेबी पत्नी चुल्ली शर्मा निवासी दुर्गा मंदिर गली किसी काम से मीरजापुर मार्ग की ओर गईं थी। सड़क पार करते समय सोमवार को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जानकारी स्वजनों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.