Bhadoni News: सड़क पर बैठे पशु से टकरा बाइक सवार घायल
भदोही, सितम्बर 11 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के गिराई ओवरब्रिज के पास सड़क पर बैठे मवेशी से बाइक सवार टकरा गए। इस दौरान 55 वर्षीय शिव गिरी एवं 31 साल के जय भारत शुक्ला घायल हो गए। इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोइरौना थाना क्षेत्र के तुलसीपट्टी गांव निवासी दोनों व्यक्ति बाइक से रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार को वापस लौटते समय सड़क पर बैठे पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में नागरिकों के सहयोग से सरकारी एंबुलेंस की सहायता से गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी पर स्वजन भी अस्पताल पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.