भदोही, अगस्त 8 -- Bhadoni News: चौथार, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के भांत, करियांव गांव में शुक्रवार को सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक सवार ने रौंद दिया। घायलावस्था में भदोही लाने पर डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दिया है। उक्त गांव निवासी कंहैयालाल प्रजापति की पत्नी मुन्नी देवी सड़क किनारे खड़ी थी। इस बीच, तेज रफ्तार से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रौंद दिया। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक आरोपित फरार हो गया। घायल को इलाज क के लिए सीएचसी सुरियावां ले जाया गया, जहां पर आराम ना मिलने पर डाक्टरों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपित की पहचान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...