भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम। शरद पूर्णिमा को रविवार की रात नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र स्थित ब्रह्मांड नायक देवाधिदेव महादेव बाबा का शृंगार किया गया। बाबा बड़े शिव तथा बाबा हरिहरनाथ, बाबा तिलेश्वर नाथ, गोपेश्वरनाथ की भक्तों ने रात तक आरती उतारी। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।देवाधिदेव महादेव के अलौकिक स्वरुप का दर्शन-पूजन कर भक्त निहाल हो गए। जुटी अपार भीड़ के जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। बाबा हरिहरनाथ, बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वरनाथ एवं गोपेश्वरनाथ का अलौकिक रुप में सुगंधित पुष्पों तथा पंच द्रव्य से भव्य शृंगार किया गया था। उसके बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। जो देर रात चलता रहा। आरती, पूजन के दौरान भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। शंख और करतल ध्वनि के बीच पुजारी ...