भदोही, सितम्बर 5 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मिसिरपुर में शनिवार को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति के जीवनी से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। साथ ही केक काटकर जयंती पर नमन किया। ब्लाक व्यायाम शिक्षक शिवाकांत यादव ने बताया कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती को धूमधाम से बच्चों ने स्कूल में मनाया। विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता कराई गई। जिसमे बच्चों द्वारा चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया गया। उन्होंने बच्चों में स्टेशनरी और कॉपी उपहार स्वरूप भेंट किया। कहा कि शिक्षक का परम कर्तव्य है कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन के साथ बेहतर शिक्षा देने का काम करें, ताकि सशक्त भारत का निर्माण किया जा सके। यह भी पढ़ें- Chapra News: शिक्षक दिवस पर राजेंद्र कॉलेज में विद्यार्थियों ने...