भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय जोरई में शुक्रवार को जिला कामकाजी बैठक हुई। इसमें मुख्यअतिथि के रूप में आए जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी का भाजपाजनों ने भव्य स्वागत किया। संगठन की मजबूती पर बल देते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि बूथ ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने समस्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किय। इस मौके पर सांसद डॉ. विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश मंत्री नागेंद्र सिंह, सतीश चंद्र पांडेय आदि ...