भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के सुंदरवन कटेबना स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। एक माह तक चले रुद्राभिषेक समापन पर माता राज लक्ष्मी मंदा द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल आस्थावान जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। माता राजलक्ष्मी मंदिा ने बताया कि पवित्र सावन माह में एक माह तक निरंतर रुद्राभिषेक चला। रुद्राभिषेक समापन पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का देवनाथपुर, वेदपुर एवं ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसी तरह गोपीगंज में भी स्वागत कर लोग यात्रा में शामिल होते रहे। सुंदरवन से निकले शोभा यात्रा में शामिल आस्थावान रामपुर गंगा घाट तक गए। अब 30 अगस्त रविवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन...