भदोही, अक्टूबर 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी द्वारा प्रयागराज से भव्य पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा का जिला सीमा पर प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी कमल तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी ने बताया कि आधुनिक पीढ़ी के युवाओं को पासी पासवान समाज के वीर राजाओं, वीरांगनाओं और पूर्वजों के इतिहास, सनातन परंपरा तथा संस्कृति से रूबरू कराना है। पूरे प्रदेश के पासी समाज को एकजुट करना ताकि राजनीति एवं सामाजिक स्तर पर समाज के अधिकारों की आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जा सके। यात्रा के जरिए चौपालों और जनसभाओं में पासी पासवान समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा देने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़...