Bhadoni News: शौचालय को दशकों से तरस रहा चौरी बाजार
भदोही, जुलाई 19 -- Bhadoni News: चौरी। भदोही-वाराणसी मार्ग पर स्थित चौरी बाजार दशकों से महज एक शौचालय को तरस रहा है। शौचालय न होने से दूर-दराज से आए ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत को लाखों रुपया टैक्स देने वाले प्रमुख बाजार की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चौरी बाजार के पूर्वी छोर पर वाराणसी-जौनपुर सीमा से सटे लोग खरीदारी को आते हैं। सबसे पुराना बाजार होने के नाते शाम को ग्रामीणों की भीड़ भी उमड़ती है। लेकिन शौचालय के अभाव में लोग इधर-उधर भटकने को विवश हो रहे हैं। वैसे बाजार अभी पांच ग्राम सभा कोल्हड़, चकभुइधर, जमुआ माधव, रामपुर, परसीपुर ग्राम सभा में स्थित है। बावजूद इसके शौचालय व मूत्रालय का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.