भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में प्रशासनिक फेरबदल के तहत डा. शुभांकर श्रीवास्तव को नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्व अधीक्षक डा. आशुतोष पाण्डेय को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल का अधीक्षक बनाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अधीक्षक डा. शुभांकर श्रीवास्तव के पहली बार सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल रहा और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के बाद डा. शुभांकर श्रीवास्तव ने कहा, शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्...