भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। पवित्र माह सावन करीब आधा हो गया है। इस साल शिवरात्रि पर मंगलवार को विशेष संयोग बनने के कारण महादेव भक्तों में उत्साह नजर आया। मंदिरों में भोर से लेकर रात तक आस्थावानों की भीड़ नजर आई। उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवानों को मंदिरों के आसपास तैनात किया गया था। यह भी पढ़ें- Ara News: सावन महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में लीन हुए श्रद्धालुविशेष महत्व धर्म ग्रंथों के जानकार पंडित गुरु वरदान ने बताया कि साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि का खास महत्व है। जिसमें फाल्गुन मास की शिवरात्रि मानी जाती है, जिसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है। वहीं इसके अतिरिक्त दूसरी महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में श्र...