भदोही, अक्टूबर 14 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पटेल नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में बुधवार को संत रविदास फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें शिक्षा के प्रति जन-जन को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सुधार और विकास होना संभव है। शिक्षा जगत में जो जितना मेंहनत करनेगा उसे उतनी ही सफलता मिलेगी। फाउंडेशन शिक्षा से जुड़े लोगों का हर स्तर से सहयोग करेगी। जिस समाज के लोग शिक्षित होते हैं, वहां हर स्तर से विकास होता है। इस मौके पर सुभाष कुमार, शैलेंद्र, रंजीत राजा, अनुराग, राजेश वर्मा, फूल कुमारी, जय प्रकाश, रत्नेश आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...