भदोही, सितम्बर 28 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। समस्याओं के निस्तारण समेत अन्य मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने पत्रक सौंपा। शिक्षामित्रों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण की मांग लेकर आवाज मुखकर की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शाहनवाज खां ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। टीईटी परीक्षा उत्त्तीर्ण एवं एनसीटीई मानकों को पूर्ण करने वाले करीब 60 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट प्रदान करते हुए उन्हें विद्यालयों में शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। शिक्षामित्रों की योग्यता और अनुभव को देखते हुए सेवानिवृत्त की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किया जाए। शिक्षामित्रों को वर्ष में 11 माह के स्थान पर 12 महीने का मानदेय प्रदान किया जाए। बेसिक स्कूलों...