भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के कुल 12 गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में अभोली ब्लॉक के जगतपुर, नेवादा रोही, औराई ब्लॉक के घाटमपुर, भवनाथपट्टी, भदोही ब्लॉक के बसावनपुर, हृदयपट्टी एवं डीघ ब्लॉक के खेदोपुर एवं बारीपुर में ग्राम चौपाल आयोजित हुआ। इसी तरह ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के संसारापुर बड़वापुर एवं सुरियावां ब्लॉक के खरगपुर और जगतीपुर गांव में ग्राम चौपाल आयोजित कर शासन से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से अधिकारियों ने संवाद कर शीघ्र ही मामलों के निस्तारण कराने का भरोसा दिया। बाल संरक्षण, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा जरूरतमंद एवं निराश्रित बच्चों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने पर विस्तृत चर्चा की ...