भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग पर रोक नहीं लग पा रही है। जिम्मेदार विभाग की उदासीनता से उपयोग पर रोक लगने के बजाय धड़ल्ले से ब्रिकी हो रही है। न्यायालय के आदेश का पालन कराने में अफसर विफल हैं। इसे लेकर लोगों में रोष है।बता दें कि शहर में रोक प्रभावी नहीं हो सका है। बड़े व्यापारियों से लेकर सब्जी की दुकान और ठेले खोमाचे वालों की दुकानों पर प्रतिबंधित पालिथीन में सामान की बिक्री हो रही है। प्रारंभ में पालिका और प्रशासन ने अभियान जरूर चलाया था। लेकिन उसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन पर सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंध है। 2019 में प्रदेश सरकार ने इस पर रोक लगाया लेकिन प्रभावी नहीं हो सका। एक जुलाई 2022 को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक ...