भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालापुर गांव में गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर सड़क किनारे स्थित मड़हे में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जानकारी पर जब तक पीड़ित मौके पर पहुंचा, तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया है। थाना क्षेत्र के सोनखरी गांव निवासी दूधनाथ विश्वकर्मा ने कोतवाली में तहरीर दिया। बताया कि वह लालापुर में सड़क किनारे मड़हा लगाकर उसमें कैंची, हंसिया, खुरपी आदि कृषि यंत्र बनाने का काम करते हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मड़हे में आग लगा दी गई। पीड़ित जब मौके पर पहुंचा तो सब कुछ जलकर खाक हो गया था। पीड़ित ने घटना की सूचना पीआरवी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुल...