भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के फकीरपुर बैदा स्थित शनिदेव दरबार में दर्शन को शनिवार को उमड़ पड़े। शनिदेव का विधिवत पूजन कर श्रद्धालु कृतार्थ होते रहे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पांच बजे सुबह ही कपाट खोल दिए गए थे। हाथ में पूजा सामग्री लिए भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर के प्रधान पुजारी कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि शनिवार को भगवान शनिदेव का दर्शन करने से उनका ग्रह कट जाता है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार बजे भोर में ही मंदिर का कपाट खोल दिया जाता है। शनिदेव का दर्शन करने के बाद भक्त यमराज मंदिर में भी हाजिरी लगाते रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: बेल्थरारोड में शनिदेव महाराज का हुआ पूजन इसी तरह सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भी स्थित शनिदेव धाम में भक्त पूजन करते रहे। शनिधा...