Bhadoni News: व्रत का किया पारण, मंदिरों में किया दर्शन-पूजन
भदोही, सितम्बर 5 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में दूसरे दिन शनिवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। सुबह व्रत रखने वालों ने स्नान के बाद मंदिरों में पहुंच कर दर्शन-पूजन किया और व्रत का पारण भी। उधर, शुक्रवार की देर रात 12 बजे के बाद योगेश्वर का जन्म होने के बाद पटाखा फोड़े गए। विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बता दें कि जनपद में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव दो दिनों तक मनाया जाता है। पहले दिन लोग मंदिरों में दर्शन-पूजन, व्रत रखने के साथ ही झांकियां सजाते हैं। शुक्रवार को पूरे दिन पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। इतना ही नहीं, शाम के बाद से लेकर देर रात एक बजे तक मंदिरों, घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों एवं थानों के साथ ही पुलिस लाइन एवं जिला कारागार में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- Bhado...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.