भदोही, अगस्त 9 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के लालापुर जखांव निवासी सच्चिदानंद मिश्र का 17 वर्षीय पुत्र गोविंद मिश्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के लापता होने के बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर पिता ने गोपीगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस से पुत्र की तलाश कराने की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में सच्चिदानंद मिश्र ने बताया कि उनका पुत्र गोविंद मिश्रा महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ, मां मंगला गौरी मंदिर के निकट विंध्याचल मिर्जापुर में रहकर वेद पाठ की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। 31 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह घर से विद्यालय जाने के लिए निकला था। इसके बाद एक अगस्त की सुबह से उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबा...