भदोही, अक्टूबर 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 5वीं वेटरेंस स्पोर्ट्स एंड गेम नेशनल चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन तमिलनाडु के कोयंबर टूर शहर के नेहरू स्टेडियम में सात अक्टूबर से 11अक्टूबर तक आयोजन हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश कि तरफ से प्रतिभाग करने वाले चंचल कुमार मौर्य 40 प्लस में खमरिया भदोही ने 10000 हजार मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान व 5000 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त करके भदोही ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया। पटेल नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में सोमवार को बैठक कर खेल के कोच और पदाधिकारियों ने इस सफलता पर प्रशन्नता जाहिर की है। अंतरराष्ट्रीय कोच रुस्तम अली ने कहा कि इस सफलता से जिले के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस मौके पर वेटरेंस के पदाधिकारी डॉ. विनोद सिंह, मोहम्म...