भदोही, जुलाई 26 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में गत दिनों मृत वृद्ध के स्वजनों ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कराया। औरंगाबाद गांव निवासी संतोष कुमार ने तहरीर में कहा कि पिता कैलाश 17 जुलाई को कार्य से कछवां गए थे। कटका पड़ाव के पास अज्ञात चालक ने धक्का मार दिया था। उनका इलाज वाराणसी चल रहा था, जहां पर 20 जुलाई की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया। सीटीसीटी कैमरों के जरिए जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...