भदोही, अक्टूबर 19 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय मैदान में चल रहे रामलीला में शनिवार की रात कलाकारों ने श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, बाली बध, शबरी मिलन व लंका दहन का मनमोंहक मंचन किया। पूरा रामलीला मैदान श्रद्धालुओं से भरा रहा। लंका जलते ही चारों तरफ हाहाकार मच जाता है। माता सीता की खोज में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण माता शबरी की कुटिया में पहुंच जाते हैं। शबरी का भाव देख प्रभु श्रीराम बैर खाकर उन्हें कृतार्थ कर देते हैं। फिर प्रभु श्रीराम का मिलन वीर हनुमान से होता है। मारुतिनंदन प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को कंधे पर बैठाकर सुग्रीव के पास ले जाते हैं। श्रीराम की बात को सुग्रीव सुनते हैं, फिर अग्नि को साक्षी मानकर दोनों लोग मित्रता कर लेते हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: राम-सुग्रीव मित्रता और लंका दहन की लीला देख...