भदोही, अगस्त 3 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए अब आठ नए माडल प्रेरणा कैंटीन खोले जाएंगे। काशी नरेश विश्वविद्यालय समेत आठ स्थानों को प्रेरणा कैंटीन के लिए चिन्हित किया गया है। इन कैंटीन में चाय, नाश्ता से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ उचित मूल्य पर मिलेंगे। समूह की महिलाएं स्वयं से तैयार उत्पादों की भी बिक्री करेंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुहिम शुरू हुई है।

प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन प्रभारी उपायुक्त एनआरएलएम आदित्य कुमार ने बताया कि पूर्व में विकास भवन समेत छह ब्लॉक, जिला अस्पताल में कैंटीन चल रही है। अब काशी नरेश विश्वविद्यालय समेत आठ स्थानों पर प्रेरणा कैंटीन खुलेगा। आठ नए मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। जिससे वह अपना उत्पाद वहां बेच सकेंगे। आईआईसीटी भदोही...