भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर अठगवां उर्फ मोढ़ (जुड़ापुर) गांव निवासी विवाहिता को दरवाजे पर चढ़कर गालियां देने एवं मारपीट का आरोप है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। गांव निवासी पन्नालाल ने तहरीर में कहा कि बहू कोमल पत्नी आकाश कुमार घर पर काम कर रही थी। शनिवार को दोपहर में अशोक, संदीप, प्रदीप एवं सीमा दरवाजे पर चढ़ आए। आरोपितों ने गालियां देने के साथ ही मारपीट शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पर बेटे विकास एवं दीपक तथा पड़ोसी लक्ष्मण को भी आरोपितों ने पीट दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...